BHIM APP - भीम ऐप क्या है? भीम आप की कुछ ख़ास बाते
Who can use BHIM?
Anyone with a bank account + registered mobile number + debit card
Who can I send money using BHIM?
Friends, relatives, online shopping, retailers or merchants (as long
as they are on UPI) . Transfer money to them using their VPA or via UPI
QR
When can I use BHIM?
BHIM is a 24x7 payment solutionWhy should I use BHIM?
Simple and secure transactions on the go in your preferred language
जानें क्या हैं भीम ऐप की पांच खासियतें
1 .
भीम ऐप की फ़ाइल का साइज बेहद कम रखा गया है, इसका साइज महज 2 MB रखा गया
है जिससे किसी भी एंड्रॉयेड फोन में ये आसानी से और जल्दी डाउलोड और
इंस्टाल किया जा सके.
भीम ऐप को समझना भी बेहद आसान है. इसके
इस्तेमाल के लिए सिर्फ आपका बैंक अकाउंट आपके मोबाइल नंबर से जुड़ा होना
चाहिए. साथ ही क्योंकि ये ऐप भारत सरकार की तरफ से चालू किया गया है इसलिए
ये ऐप सुरक्षित भी है.
2. भीम ऐप को जब आप अपने फोन में डाउनलोड करेंगे तो इसका एक UPI एड्रेस
बन जाएगा. इस UPI नंबर को आप बदल भी सकते हैं और अपने हिसाब से अपना UPI
एड्रेस बना सकते हैं. किसी भी भीम ऐप से लेनेदेन में आपको सिर्फ यही एड्रेस
बताना होगा.
अगर आर भीम ऐप के जरिए सामने वाले व्यक्ति को पैसे
भेजना चाहते हैं और अगर दूसरा व्यक्ति भी भीम ऐप का इस्तेमाल कर रहा है तो
आपको बस उसका नंबर इस ऐप में डालना होगा. नंबर डालते ही दूसरे व्यक्ति का
नाम आपको दिखाई दे जाएगा उसके बाद आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.
3. अगर आप भीम के जरिए पैसे मंगवाना चाहते हैं तो इसका तरीका भी बेहद
आसान है. जिस व्यक्ति से आप पैसे मंगवाना चाहते हैं उसे आप रिक्वेस्ट
भेजेंगे और अगर वो व्यक्ति अपना पासवर्ड डालकर उसे ओके कर देगा तो आपके
अकाउंट में तुरंत पैसे आ जाएंगे.
4. सरकार ने पैसे की लेनदेन की
प्रक्रिया को और आसान करने के लिए इसे आधार से भी जोड़ दिया है. यानी की
अगर किसी व्यक्ति ने भीम ऐप डाउनलोड नहीं कर रखा है लेकिन उसका आधार कार्ड
उसके बैंक अकाउंट से जुड़ा है तो आप उसका आधार नंबर डालकर भी पैसे ट्रांसफर
कर सकते हैं.
5. भीम ऐप के जरिए आप इसका क्यूआर कोड भी जेनरेट कर
सकते हैं. इसके आपको किसी दुकानदार को पैसे देने या किसी तरह का बिल चुकाने
में आसानी हो जाएगी. बस इसके लिए दुकानदार को इसका प्रिंट आउट निकालकर
अपनी दुकान पर चिपकाना होगा. जिस व्यक्ति को पेमेंट करनी है वो इस क्यूआर
कोड को स्कैन कर पेमेंट कर सकता है.

No comments