आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन ऐप्स के बारे में जिन पर आप इस शो को फ्री
में लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं या फिर इसे आप अपने हिसाब से कभी भी देख सकते
हैं।
जियो टीवी ऐप
अगर, आप रिलायंस जियो यूजर्स हैं तो आप यह शो जियो टीवी ऐप के जरिए लाइव देख सकेंगे। इसके साथ ही अगर आप किसी कारणवश इस शो को आप लाइव नहीं देख सके तो इसे आप जियो टीवी ऐप पर कभी भी देख सकते हैं। यह शो कलर टीवी पर प्रसारित होता है जो कि Viacom 18 का चैनल है। Viacom 18 और जियो दोनो की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड है। जियो टीवी पर नेटवर्क 18 के सभी शो का यूजर्स एचडी में आनंद ले सकते हैं। अगर, आप रिलायंस जियो के यूजर्स नहीं हैं तो भी आप इस शो को फ्री में देख सकते हैं।
Voot ऐप
अगर, आप रिलायंस जियो के अलावा अन्य किसी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर के यूजर हैं तो आपको अपने स्मार्टफोन में Voot ऐप इंस्टॉल करना होगा। Voot ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर और iOS के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। Voot ऐप नेटवर्क 18 का ऑफिशियल मोबाइल ऐप है, इसपर आप नेटवर्क 18 के सभी चैनल्स का आनंद ले सकते हैं। Voot ऐप पर आप Bigg Boss 12 के अनकट सीन्स भी देख सकते हैं। Bigg Boss 12 को आप Voot ऐप पर लाइव नहीं देख सकते हैं। Voot ऐप पर इस शो को आप अगली सुबह देख सकेंगे।

No comments