जियो का तोहफा: जियो टीवी पर फ्री में देख सकेंगे 5 साल तक क्रिकेट के सभी मैच
रिलायंस जियो ने आखिरकार अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए स्टार
इंडिया के साथ साझेदारी की घोषणा की है। जियो की यह साझेदारी अगले 5 सालों
के लिए हुई है। इस साझेदारी के तहत जियो के सभी ग्राहक जियो टीवी पर
क्रिकेट के सभी मैच लाइव देख सकेंगे। अब जियो के ग्राहक जियो टीवी पर सभी
टी-20, सभी वन-डे, अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट मैच और घरेलू मैच का सीधा
लाइव प्रसारण देख सकेंगे।
इसकी साझेदारी का ऐलान करते हुए जियो के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा,
'Jio अपने उपयोगकर्ताओं को सबसे विशेष सामग्री लाने के लिए प्रतिबद्ध है और
इसी कड़ी में इस बार JioTV एप के लिए स्टार इंडिया के साथ साझेदारी हुई
है, क्योंकि क्रिकेट भारत में सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक त्यौहार है। इस
साझेदारी के साथ, हम जियो उपयोगकर्ताओं को सर्वश्रेष्ठ डिजिटल आधारभूत
संरचना के साथ सर्वश्रेष्ठ खेल सामग्री प्रदान करने के इन दोनों उद्देश्यों
को संबोधित करना चाहते हैं।'

No comments