सावधान! LED बल्ब का इस्तेमाल करना आपके लिए कैसे हो सकता है खतरनाक ?
LED बल्ब जब फ्लिक करता है तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर, आपके घर में फ्लिक करने वाला LED बल्ब है तो उसे तुरंत बदलवा लें। फ्लिक करने की वजह से दिमागी बीमारी समेत आंखों की बीमारी होने का खतरा हो सकता है।
आपकी आंखों में जलन भी हो सकती है, साथ ही आंखों की रोशनी पर भी यह असर कर सकता है। ट्यूबलाईट (फ्लूरोसेन्ट लाईट) एलईडी बल्ब के मुकाबले एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन ट्यूबलाईट ज्यादा बिजली की खपत करता है।
अगर, आप अच्छी गुणवत्ता का एलईडी बल्ब इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बशर्ते, जब वो फ्लिक करने लगे तो तुरंत बदलवा दें, नहीं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

No comments