Most Useful Computer Keyboard Shortcuts Key - 8 शॉर्टकट्स नहीं पता तो सब बेकार है

Share:
आज हम आपको जो 8 शॉर्टकट्स कीज के बारे में बताने जा रहे हैं उनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। चलिए आप खुद ही देख लीजिए।

Ctrl+Insert
किसी भी टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए हम आमतौर पर Ctrl+C  का यूज करते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि आप Ctrl+Insert से भी किसी टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं।

Alt +TAB
अगर आपने बहुत सारे प्रोग्राम चला रखे हैं और तो माउस को बिना छुए एक-एक टैब को देखना चाहते हैं तो Alt+TAB दबायें। आपको सभी टैब एक साथ दिख जाएंगे। अब जिस टैब में जाना हैं उस पर आने पर की छोड़ दें।

Alt+F4
इन दोनों की मदद से आप किसी भी प्रोग्राम को बंद कर सकते हैं। साथ ही सभी प्रोग्राम को बंद करने के बाद आप अपने कंप्यूटर को शट डाउन भी कर सकते हैं।

Window + D
इन दोनों को एक साथ दबाकर आप कभी भी सीधा डेस्कटॉप पर पहुंच सकते हैं।

Ctrl+Home और Ctrl+End
किसी भी डॉक्यूमेंट की शुरुआत में जाने के लिए Ctrl+Home और अंत में जाने के लिए Ctrl+End दबाएं। ये कीज वेबपेज पर भी काम करते हैं।

Shift+Insert
किसी भी कॉपी हुए टेक्सट को पेस्ट करने के लिए आप Ctrl+V यूज करते हैं लेकिन आप Shift+Insert दबाकर भी कॉपी किए हुए मैटर को कही भी पेस्ट कर सकते हैं।

Ctrl+Y
कई बार हमसे गलती हो जाती है। ऐसे में हम Ctrl+Z दबाकर undo करते हैं। वैसे आप चाहें तो Ctrl+Y से undo को redo भी कर सकते हैं।

Window + L
इसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर को लॉक कर सकते हैं। बता दें कि ये सभी शॉर्टकट केवल विंडोज के लिए हैं। एप्पल के मैक में ये काम नहीं करेंगे।
 

No comments