Whatsapp Tricks - Whatsapp पर बिना नंबर Save किए किसी को भी भेजे मैसेज

Share:

Whatsapp पर बिना नंबर Save किए किसी को भी भेजे मैसेज

हम सब जानते हैं कि Whatsapp पर किसी को मैसेज करने के लिए हमें उस यूजर का नंबर सेव करना होता है। ऐसे में कई बार हमें उन लोगों का भी नंबर सेव करना पड़ता है जिनसे हमें दोबारा मैसेज नहीं करने वाले होते हैं। तो अब इस परेशानी से बचने के लिए हमारे बताए हुई ट्रिक का इस्तेमाल करें।

WhatsApp ने कुछ समय पहले Click to Chat फीचर को यूजर्स के लिए पेश किया था। Click to Chat फीचर की मदद से आप उन यूजर्स को मैसेज कर सकते हैं जिनका नंबर आपके फोन में सेव नहीं होता है। जिसे आप मैसेज भेजना चाहते हैं अगर उसका नंबर आपको याद है, तभी यह फीचर काम करेगा।इसके अलावा आप जिसे मैसेज भेज रहे हैं उसका WhatsApp पर अकाउंट हो।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
Step 1: अपने स्मार्टफोन या पीसी के ब्राउजर को ओपेन करें और Web.whatsapp.com टाइप करके इंटर कर दें।
Step 2: इसके बाद Web Whatsapp को QR Code के जरिए स्कैन करके कनेक्ट कर लें।
Step 3: अब अपने ब्राउजर पर एक नया टैब ओपेन करें और वहां api.whatsapp.com/send?phone= को टाइप करें।
Step 4: लिंक का यूआरएल जहां खत्म हो रहा है, वहां 91(कंट्री कोड) के साथ जिसे मैसेज भेजना हो उसका नंबर डालें और इंटर कर दें। उदाहरण के लिए api.whatsapp.com/send?phone=919812345678
Step 5: इसके बाद आपको हरें रंग में Message का बटन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें और मैसेज टाइप करें।

No comments