Earn Money Online With Your Blog
आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं। ब्लॉग के जरिए कमाई करने का सबसे बड़ा माध्यम विज्ञापन हैं। गूगल ऐडसेंस, बिड्वर्टाइजर, ऐडब्रिट और रेवेन्यूपाइलट जैसी कई ऑनलाइन सेवाएं हैं, जो ब्लॉग पर विज्ञापन देती हैं।इनमें से गूगल की ‘ऐडसेंस’ सबसे पॉपुलर ऐड सेवा है। इन सेवाओं के विज्ञापन अपने ब्लॉग पर लगाने के लिए पहले इनका सदस्य बनना अनिवार्य है। ऐसी ज्यादातर सेवाओं की सदस्यता मुफ्त है। सदस्य बनने के बाद ये कुछ ‘कोड’ मुहैया कराती हैं, जिसे ब्लॉग पर लगाना होता है।
जितनी तेजी से स्मार्टफोन का चलन बढ़ा है, उतनी ही तेजी से मोबाइल के जरिए कमाई के आयाम भी खुले हैं। मोबाइल से कमाई के दो तरीके हैं।
Earn money online ebook & mobile App
अगर आप तकनीक के जानकार हैं, तो विभिन्न ऐप्स बनाने के लिए जरूरी कंप्यूटर लैंग्वेज सीखकर इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। एंड्रॉएड और आईफोन के आईओएस प्लेटफॉर्म और विंडोज-8 के लिए भी ऐप्स विकसित किए जा सकते हैं। "एडमोब" मोबाइल की प्रमुख विज्ञापन सेवा है।
आप अपने ऐप्स में इसके जरिए विज्ञापन लगाकर कमाई कर सकते हैं। बहुत से लोग अब छपी किताबें पढ़ने के बजाय मोबाइल, टैब या किंडल पर ई-बुक्स पढ़ना पसंद करते हैं। अगर आपकी लेखनी पाठकों को बांधे रख सकती है, तो आप ई-बुक्स के माध्यम से अच्छी अर्निंग कर सकते हैं। आप अपनी ई-बुक्स अमेजन किंडल, एप्पल आई-ट्यून्स और गूगल प्ले बुक्स पर आसानी से पीडीएफ या ईपब फॉर्मेट में डाल सकते हैं।

No comments