Facebook Fake Account Checker - फर्जी फेसबुक अकाउंट पहचानने के 5 बेस्ट तरीके

Share:
 फर्जी फेसबुक अकाउंट पहचानने के 5 बेस्ट तरीके
आए दिन आप किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं या फिर आपको कोई भेजता है लेकिन क्या आपको पता है कि आप जिन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं वह असली प्रोफाइल है या नकली या फिर आपके पास जो फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है वह फर्जी है असली। आइए आज हम आपको फेसबुक पर फर्जी अकाउंट पहचानने के कुछ तरीके बताते हैं।

Facebook Fake Account Checker - फर्जी फेसबुक अकाउंट पहचानने के 5 बेस्ट तरीके


प्रोफाइल फोटो
सबसे पहले किसी भी फेसबुक अकाउंट की प्रोफाइल फोटो पर नजर डालें। अगर आपको शक हो रहा है तो इसके लिए रिवर्स इमेज सर्च फीचर की मदद लें। इसके लिए अपने फोन या कंप्यूटर पर image.google.com पर जाएं और कैमरे के विकल्प पर क्लिक करके उस प्रोफाइल फोटो को अपलोड करें और फिर सर्च करें। यदि सर्च में आपको वह फोटो किसी 18+ साइट पर नजर आती है तो समझ जाएं वह फेसबुक अकाउंट फर्जी है।

लड़की की फोटो
फर्जी फेसबुक अकाउंट पहचानने का दूसरा तरीका टाइमलाइन है। वैसे अधिकतर फर्जी अकाउंट लड़कियों के नाम से होते हैं, लेकिन लड़कियों के नाम से सभी अकाउंट फर्जी नहीं होते। यदि किसी फेसबुक प्रोफाइल की टाइमलाइन पर आपको सेलिब्रिटी, भगवान या लड़कियों की तस्वीरें दिख रही हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है और इसकी पहचान करने के लिए आपको रिवर्स इमेज की मदद लेनी चाहिए।

जन्म तारीख 1 जनवरी
कई सारी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अधिकतर फेक फेसबुक अकाउंट में जन्म तारीख 1 जनवरी रहती है तो यदि आपको ऐसी कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है जिसमें जन्म तारीख 1 जनवरी है तो आपको सतर्क रहना चाहिए।

अकाउंट की एक्टिविटी
आमतौर पर फेक अकाउंट से किसी पेज को लाइक नहीं किया जाता है। ऐसे में आप उस प्रोफाइल के अबाउट में जाकर चेक करें उस अकाउंट से किस-किस पेज को लाइक किया गया है। यदि कोई पेज लाइक नहीं किया गया है तो वह फर्जी अकाउंट है।
 
मोबाइल नंबर
अधिकतर फर्जी फेसबुक अकाउंट में लड़कियों की प्रोफाइल फोटो है और साथ ही मोबाइल नंबर भी दिया गया होता है लेकिन आप भी जानते हैं कि कोई लड़की फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर शायद ही शेयर करेगी।
   

No comments