Mobile blast hone ke sabse bade 5 karan - इन स्मार्ट तरीकों से ब्लास्ट नहीं होगा आपका फोन

Share:
Mobile blast hone ke sabse bade 5 karan - इन स्मार्ट तरीकों से ब्लास्ट नहीं होगा आपका फोन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन लिथियम ऑयन बैटरी वाले मोबाइल फोन को फटने से कैसे बचा जा सके। मोबाइल फोन के फटने की ज्यादातर घटनाएं फोन के ओवरहीट होने की वजह से ही होती है। ऐसे में फोन के चार्जिंग से लेकर इस्तेमाल करने में आपको कुछ सावधानियां बरतनी होगीं। नहीं तो आपका मोबाइल फोन भी ब्लास्ट हो सकता है।

Mobile blast hone ke sabse bade 5 karan - इन स्मार्ट तरीकों से ब्लास्ट नहीं होगा आपका फोन


इस तरह रखें मोबाइल फोन की बैटरी सुरक्षित
  • किसी भी स्मार्टफोन के बलास्ट होने के प्रमुख कारणों में से एक कारण है, ओवरचार्जिंग। हम अक्सर रात में सोते समय अपने फोन को चार्ज पर लगा देते हैं और सुबह तक फोन चार्ज होता रहता है। ऐसे में फोन की बैटरी ओवरहीट हो सकती है और साथ ही बैटरी की लाइफ भी कम हो सकती हैं। इसके साथ ही फोन के फटने का भी खतरा रहता है।
  • फोन को चार्ज करते समय फोन के पास कोई ऐसी चीज न रखें जिससे की आपका फोन गर्म हो सके। फोन गर्म होने के बाद फट भी सकता है।
  • ज्यादातर यूजर्स फोन को चार्ज में लगाकर बात करते हैं या फिर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। फोन रिसीव करने या इंटरनेट के इस्तेमाल करने से फोन के गर्म होने का खतरा बना रहता है।
  • फोन को कभी भी एक्सटेंशन कोर्ड के सहारे चार्ज नहीं करना चाहिए। अपने मोबाइल को हमेशा दीवार में लगे सॉकेट से ही चार्ज करें। एक्सटेंशन बोर्ड के जरिए बिजली के फ्लक्चुएशन का खतरा रहता है जो चार्जर के साथ ही फोन की बैटरी को भी ब्लास्ट करा सकती है।
  • अपने मोबाइल फोन को कभी भी धूप में चार्ज न करें। धूप की वजह से फोन को अतिरिक्त गर्मी मिलेगी और फोन ओवरहीट हो सकता है।
  • फोन को चार्ज करते समय फोन का बैक कवर निकाल देना चाहिए। बैक कवर लगे होने की वजह से फोन की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है और फोन ओवरहीट होने लगता है।
  • फोन को किसी भी चार्जर से चार्ज नहीं करना चाहिए। हर फोन के लिए उसके बैटरी के मुताबिक इलेक्ट्रिक सप्लाई की जरूरत होती है। ऐसे में कंपनियां भी फोन के साथ उसी इलेक्ट्रिकल सप्लाई का चार्जर टेस्ट करके देती है जिससे उसे चार्ज किया जा सके। कोशिश करें की फोन को हमेशा ऑरिजिनिल चार्जर से ही चार्ज किया जाए। किसी अन्य फोन का चार्जर या लोकल चार्जर के इस्तेमाल से फोन की बैटरी भी खराब हो सकती है और फोन ओवरहीट भी हो सकता है।
  • अगर, आप अपने फोन की बैटरी रिप्लेस करा रहे हैं तो हमेशा ऑरिजिनल बैटरी को ही रिप्लेस कराएं। क्योंकि, फोन के सर्किट को उसी के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ज्यादा या कम पावर मिलने की वजह से फोन का सर्किट खराब हो सकता है और अंदर शॉट-सर्किट होने की वजह से ब्लास्ट भी कर सकता है।

No comments