UTS on Mobile ऐप से जनरल टिकट बुक करने के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स
- इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को अपने स्मार्टफोन में UTS on Mobile ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर्स को अपना मोबाइल नंबर ऐप के साथ रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी यात्रा शुरू करने के स्टेशन और यात्रा समाप्त करने के स्टेशन के बारे में जानकारी डालनी होगी।
- फिर आप रेलवे वॉलेट का अन्य डिजिटल पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करके टिकट बुक कर सकते हैं।
- इस ऐप के जरिए आप रेलवे स्टेशन से 20 मीटर की दूरी पर टिकट बुक कर सकते हैं।
- इसके अलवा आप इस ऐप के जरिए यात्रा वाले दिन ही टिकट बुक कर सकेंगे, यानी कि इससे आप एडवांस टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

No comments